झारखंड के पूर्व चीफ जस्टिस भगवती प्रसाद का निधन

Justice Bhagwati Prasad passes away at 68

झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भगवती प्रसाद का 68 साल की उम्र में यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी।

अहमदाबाद। झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भगवती प्रसाद का 68 साल की उम्र में यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। प्रसाद को निम्न रक्तचाप संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह गुजरात राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष थे और राजस्थान तथा गुजरात उच्च न्यायालयों में भी न्यायाधीश रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़