कर्जमाफी के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रही है कमलनाथ सरकार: शिवराज

kamal-nath-is-misleading-farmers-in-the-name-of-loan-waiver-says-shivraj
[email protected] । Mar 9 2019 4:49PM

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदेशव्यापी धिक्कार दिवस आंदोलन के तहत यहां कलेक्टोरेट के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार कर्ज माफी के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रही है। चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदेशव्यापी  धिक्कार दिवस आंदोलन  के तहत यहां कलेक्टोरेट के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में कहा,  कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कर्ज माफी के नाम पर राज्य सरकार ने किसानों को लाल-पीले फॉर्म बांट दिये। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज ने की कमलनाथ से मुलाकात: किसानों, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर किसानों को कर्ज माफी के नाम पर भरमाना चाहती है, ताकि फिर से उनके वोट लिये जा सकें। चौहान ने कहा कि किसानों से कथित वादाखिलाफी करने वाली कमलनाथ सरकार को भाजपा चैन से नहीं बैठने देगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लादकर लाया गया प्याज कलेक्टोरेट के सामने सड़क पर बिखेर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार में किसानों को प्याज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़