कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राममूर्ति ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल !

kc-ramamurthy-congress-mp-from-karnataka-resigns-likely-to-join-bjp
[email protected] । Oct 16 2019 5:59PM

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राममूर्ति के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की संभावना है। हाल ही में कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्यों भुवनेश्वर कलिता और संजय सिंह ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

नयी दिल्ली। राज्यसभा में कर्नाटक से कांग्रेस सदस्य के सी राममूर्ति ने बुधवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राममूर्ति के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की संभावना है। हाल ही में कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्यों भुवनेश्वर कलिता और संजय सिंह ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सुधांशु त्रिवेदी, UP से BJP ने बनाया था उम्मीदवार

इसके साथ ही सपा के राज्यसभा सदस्यों नीरज शेखर, सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वे भाजपा टिकट पर फिर से सदन के लिए निर्वाचित हुए। इससे राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या में वृद्धि हुयी। इसी साल जून में तेदेपा के चार राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़