राहुल-प्रियंका पर भड़के केजरीवाल, कहा- बीजेपी की मदद कर रहे दोनों भाई-बहन

kejriwal-target-rahul-and-priyanka-gandhi
अंकित सिंह । May 8 2019 1:17PM

आपको बता दें कि आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में शीला दीक्षित और विजेंदर सिंह के पक्ष के रोड-शो और चुनावी सभा करने वाली हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भड़क गए। केजरीवाल ने दोनों भाई-बहन पर हमला करते हुए कहा कि वह (प्रियंका गांधी) अपना समय बर्बाद कर रही हैं, वह राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रही हैं? वह सपा-बसपा के खिलाफ यूपी में रैलियां कर रही हैं, वह दिल्ली में AAP के खिलाफ रैलियां कर रही हैं। दोनों भाई-बहन उन जगहों पर नहीं जा रहे हैं, जहां बीजेपी से सीधी लड़ाई है।

आपको बता दें कि आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में शीला दीक्षित और विजेंदर सिंह के पक्ष के रोड-शो और चुनावी सभा करने वाली हैं। इससे पहले दिल्ली में गठबंधन को लेकर केजरीवाल की AAP और कांग्रेस के बीच बात नहीं बन पाई। दोनों दलों के बीच कई दौर की बातचीत जरूर हुई पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़