संसद मे हंगामे के बाद लोकसभा अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित
राहुल गांधी के लंदन में दिये बयान और अडाणी समूह से जुड़े मामले पर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को आरंभ होने के करीब पांच मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित।
इसे भी पढ़ें: मुंबई में झुग्गी बस्ती में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत, परिवार हुए बेघर
Apr 06, 2023 15:21 | राज्यसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सत्र में करीब 104 घंटे चढ़े हंगामे की भेंटराज्यसभा का 259वां सत्र बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण 103 घंटे 30 मिनट का कामकाज बाधित रहा। सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन में विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के हंगामे के कारण लगातार गतिरोध कायम रहने पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के मन में एक वर्ग के रूप में हम तिरस्कार और उपहास का विषय हैं।’’ उच्च सदन में बजट सत्र के पहले चरण में 56.3 प्रतिशत कामकाज हुआ जबकि दूसरे चरण में यह महज 6.4 प्रतिशत रहा। इस प्रकार सत्र में संयुक्त रूप से महज 24.4 प्रतिशत कामकाज हुआ। हंगामे के कारण सदन में 103 घंटे एवं 30 मिनट का व्यवधान रहा। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए सभापति ने कहा, ‘‘हमें सदन के निराशाजनक प्रदर्शन पर विचार करना होगा और कोई रास्ता निकालना होगा। |
Apr 06, 2023 12:17 | राज्यसभा में हंगामा जारी, बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगितराज्यसभा में बृहस्पतिवार को भी विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा जारी रहा जिसके कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के महज सात मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्य जहां अडाणी समूह से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग कर रहे थे वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर माफी मांगने की मांग कर रहे थे। हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो सके। बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसी दौरान विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। |
Apr 05, 2023 11:16 | युक्त संसदीय समिति के गठन की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित।अडाणी प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की बैठक बुधवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित। |
Apr 05, 2023 11:09 | लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगितविपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित |
Apr 03, 2023 15:53 | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा ने प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक को बिना चर्चा दी मंजूरीराज्यसभा ने सोमवार को ‘प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक, 2022’ को विपक्ष के हंगामे के बीच बिना चर्चा के मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई। यह विधेयक गत सप्ताह लोकसभा से पारित हुआ था। पिछले वर्ष अगस्त में इसे निचले सदन में पेश किया गया था। दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद फिर शुरू होते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ‘प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2022’ को सदन में विचार और पारित करने के लिए रखा। विपक्षी सदस्य अडाणी मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। हंगामे के बीच ही इस विधेयक कोबिना चर्चा के ध्वनिमत से मंजूरी दे गई। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दी। |
Apr 03, 2023 15:06 | राज्यसभा में गतिरोध जारी, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितराज्यसभा में अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण उच्च सदन की कार्यवही सोमवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजकर करीब पांच मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से आज भी उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। अपराह्न दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई, सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को राज्यसभा दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सदन चर्चा, बहस और विचार विमर्श के लिए है ना कि व्यवधान और हंगामे के लिए। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे सदन की कार्यावाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें और सदन की गरिमा सुनिश्चित करें। सभापति ने इसके बाद ‘प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक, 2022’ पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम पुकारा। |
Apr 03, 2023 14:18 | रेल भूमि की रियल एस्टेट क्षमता के दोहन के लिए कॉलोनियों का पुनर्विकास कार्य शुरू किया: रेल मंत्रालयसरकार ने संसद की एक समिति को बताया कि बड़े शहरों एवं महानगरों में रेलवे की भूमि की रियल एस्टेट क्षमता का दोहन करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़े पैमाने पर कॉलोनी के पुनर्विकास का कार्य शुरू किया है जिसमें करीब 22,200 नए आवास का निर्माण किया जायेगा। संसद में हाल ही में पेश वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वी विजय साई रेड्डी की अध्यक्षता वाली परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति की रेल संरक्षा आयोग विषय पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, समिति ने कहा था कि देशभर में कई रेलवे आवास की जीर्ण-शीर्ण स्थिति पर ध्यान दिया जाए क्योंकि यह रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ा सुरक्षा जोखिम है। |
Apr 03, 2023 11:48 | लोकसभा ने गिरीश बापट और इनोसेंट को श्रद्धांजलि दी, कार्यवाही दो बजे तक स्थगितलोकसभा ने अपने वर्तमान सदस्य गिरीश भालचंद्र बापट और पूर्व सदस्य इनोसेंट के हाल में निधन पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी जिसके बाद सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बापट और इनोसेंट के निधन के बारे में सदस्यों को सूचित किया और दोनों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख भी किया। इसके बाद सभा ने कुछ देर मौन रखकर बापट और इनोसेंट को श्रद्धांजलि दी। इन दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। |
Apr 03, 2023 11:47 | राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगितविभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक सोमवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाना शुरू किया। इस बीच विपक्षी सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। |
Mar 29, 2023 16:59 | पहले चरण में 2.63 लाख सहकारी समितियों की ‘‘मैपिंग’’ पूरी की गई : सरकारसहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स), डेयरी और मात्स्यिकी क्षेत्र में काम करने वाली 2.63 लाख प्राथमिक सहकारी समितियों की ‘‘मैपिंग’’ पहले चरण में पूरी कर ली है। शाह ने कहा कि जुलाई, 2023 तक इस ‘डेटाबेस’ का विस्तार अन्य सभी क्षेत्रों में कार्यरत सहकारी समितियों तक पूरा होने की उम्मीद है और इन आंकड़ों से हितधारकों को सहकारी क्षेत्र के लिए उपयुक्त नीतियों की योजना बनाने, नीति निर्माण करने और उनके कार्यान्वयन में मदद मिलेगी। शाह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की सहकारी समितियों की सूचना के लिए ‘‘सिंगल पॉइंट एक्सेस’’ प्रदान करने की खातिर सहकारिता मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के साथ राष्ट्रीय सहकारी ‘‘डेटाबेस’’ तैयार करने की प्रक्रिया शुरु की है |
Mar 29, 2023 16:59 | विशेष पॉक्सो अदालतों ने अब तक 1,44,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया : केंद्रसरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत विशेष अदालतों ने अब तक 1,44,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बलात्कार और पॉक्सो मामलों के शीघ्र निपटान के लिए 1023 फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (एफटीएससी) की स्थापना की खातिर दो अक्टूबर 2019 से एफटीएससी स्कीम शुरू की गई थी। मंत्री ने कहा कि 31 जनवरी 2023 तक 28 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 411 विशेष पॉक्सो अदालतों सहित 764 एफटीएससी क्रियाशील हैं, जिन्होंने 1,44,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है |
Mar 29, 2023 16:58 | राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से भुखमरी से मौत की कोई सूचना नहीं: सरकारसरकार ने बुधवार को कहा कि देश में किसी भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश ने भुखमरी से किसी भी मृत्यु की सूचना नहीं दी है। केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘एक भी राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश ने भुखमरी के कारण किसी भी मृत्यु की सूचना नहीं दी है।’’ सांसद गजानन कीर्तिकर ने पूछा था कि क्या देश अभी भी भुखमरी से होने वाली मौतों की समस्या का सामना कर रहा है ? |
Mar 29, 2023 16:54 | 690 एकलव्य विद्यालयों में से 401 काम कर रहे : केंद्रसरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि अब तक 690 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) को मंजूरी प्रदान की गई है जिनमें 401 काम कर रहे हैं। जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सरूता ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने आज तक कुल 690 ईएमआरएस को मंजूरी दी है जिनमें से 401 काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन 690 स्कूलों में से पिछले पांच साल (2017-18 से 2021-22) के दौरान, कुल 421 ईएमआरएस को मंजूरी दी गई है और 197 स्कूलों को कार्यशील बनाया गया है। मंत्री ने बताया कि कुल 690 ईएमआरएस में से 249 का निर्माण पूरा हो चुका है, 237 स्कूलों का कार्य प्रगति पर है और 204 स्कूल विभिन्न निर्माण-पूर्ण चरणों में हैं। |
Mar 29, 2023 16:53 | सरकारी मंत्रालयों, विभागों में 9.79 लाख से अधिक पद खाली; सर्वाधिक रेलवे में: केंद्रकेंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 9.79 लाख से अधिक पद खाली हैं जिनमें सर्वाधिक 2.93 लाख रेलवे में हैं। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के अनेक मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के अनुसार पद खाली होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘सरकार सभी मंत्रालयों और विभागों के खाली पदों को समय पर भरने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है। |
Mar 29, 2023 14:07 | लोकसभा में कांग्रेस सांसदों का हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक स्थगितलोकसभा में बुधवार को विपक्ष द्वारा अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग को लेकर भारी हंगामे के बीच एक विधेयक को बिना चर्चा के पारित किया गया, वहीं गतिरोध जारी रहने से निचले सदन में एक बार के स्थगन के बाद बैठक को दोपहर 12 बजकर करीब 35 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में बृहस्पतिवार को राम नवमी के कारण अवकाश रहेगा और शुक्रवार की एक अतिरिक्त छुट्टी रहेगी। अब सदन की अगली बैठक तीन अप्रैल, सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होने पर पीठासीन सभापति रमा देवी ने आवश्यक दस्तावेज सदन में प्रस्तुत कराए। इस दौरान काले परिधान पहने हुए कांग्रेस सदस्य आसन के समीप आकर ‘हमें चाहिए जेपीसी’ के नारे लगाने लगे। |
Mar 29, 2023 11:29 | अडाणी मुद्दे को लेकर रास में विपक्ष का हंगामा जारी, बैठक दो बजे तक स्थगितअडाणी समूह से जुड़े मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के मात्र पांच मिनट के बाद ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में हंगामे की वजह से आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। |
Mar 29, 2023 11:09 | राज्यसभा स्थगितअडाणी समूह से जुड़े मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित। |
Mar 28, 2023 15:14 | काले कपड़े पहने कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा में भारी हंगामा किया, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगितमहिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए राज्यसभा में मंगलवार को उन्हें बधाई दी गई। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा ‘‘ एक अच्छी खबर है। महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया और चार स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं।’’ उन्होंने कहा कि निकहत ज़रीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंघास और स्वीटी बूरा ने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है और वह अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से इन महिला बॉक्सरों को बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सभापति ने कहा कि इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने यह उपलब्धियां हासिल कीं जिनसे पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। |
Mar 28, 2023 15:13 | अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा गतिरोधअडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग करते हुए विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में मंगलवार को भी हंगामा किया जिससे उच्च सदन में लगातार 11वें दिन भी गतिरोध जारी रहा और एक बार के स्थगन के बाद बैठक को दोपहर दो बजकर तीन मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। पूर्वाह्न 11 बजे बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसी दौरान कांग्रेस तथा कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडाणी समूह पर लगे कारपोरेट जालसाजी और अन्य आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित किए जाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सदस्यों ने काले कपड़े पहने हुए थे। कांग्रेस के कुछ सदस्य आसन के समक्ष भी आ गए तथा ‘‘मोदी अडाणी भाई भाई’’ के नारे लगाए। अन्य दलों के सदस्य अपने स्थानों से ही नारेबाजी करते देखे गए। |
Mar 28, 2023 15:12 | राज्यसभा में 30 मार्च से रहेगा चार दिन का अवकाशराज्यसभा में बृहस्पतिवार से चार दिन का अवकाश रहेगा। उच्च सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को यह घोषणा की। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब सदन की बैठक फिर शुरू हुई तो सभापति ने घोषणा की कि आज हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया गया है कि शुक्रवार को उच्च सदन की बैठक नहीं होगी। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को रामनवमी के कारण राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। शनिवार और रविवार को सदन का अवकाश रहता है। अत: बुधवार के बाद सदन की बैठक सीधे तीन अप्रैल को होगी। संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू हुआ था और इसके छह अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम निर्धारित है। |
Mar 28, 2023 11:39 | काले कपड़े पहने कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा में भारी हंगामा किया, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगितकांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने के विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को सदन में भारी हंगामा किया। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने कागज फाड़कर आसन की ओर फेंके और एक सदस्य ने आसन के सामने काला कपड़ा रखने का प्रयास किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाई है। इसके मद्देनजर राहुल को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के विरोध स्वरूप कांग्रेस सदस्य सदन में लगातार दूसरे दिन काले कपड़े पहनकर आए थे। |
Mar 28, 2023 11:31 | राज्य सभा में हंगामा जारी, बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगितविपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को शुरू होने के करीब दस मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली महिला बॉक्सरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निकहत ज़रीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंघास और स्वीटी बूरा ने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है और वह अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से इन महिला बॉक्सरों को बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। |
Mar 27, 2023 15:24 | हंगामे के बीच राज्यसभा ने वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा लौटायाराज्यसभा ने सोमवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सरकार द्वारा लाये गये संशोधन के साथ वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया। उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे शुरू हुई तब सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सुबह जो आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर नहीं रखे जा सके थे, उन्हें रखा गया मान लिया जाए। इसी बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई सदस्य अडाणी समूह से जुड़े आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित किए जाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच ही वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सामान्य बजट, अनुदान की अनुपूरक मांगें और उससे संबंधित विनियोग विधेयक सदन में पेश किया। |
Mar 27, 2023 15:23 | राज्यसभा में गतिरोध कायम : हंगामे के बीच बिना चर्चा वित्त विधेयक लौटायासंसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरूआत से ही राज्यसभा में जारी गतिरोध सोमवार को भी लगातार 11 वें दिन कायम रहा। यद्यपि हंगामे के बीच ही जम्मू कश्मीर के बजट और वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के, ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया गया। लोकसभा इन्हें पहले ही मंजूरी दे चुकी है। सभापति जगदीप धनखड़ ने हंगामे के कारण वित्त विधेयक पर चर्चा नहीं हो पाने को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सदन में वित्त विधेयक पर चर्चा के लिए 10 घंटे तय किये गये थे लेकिन सदस्यों ने इस अवसर का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यह मंच विचार विमर्श करने और अपने सुझाव सामने रखने का है। सुबह 11 बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया जिसकी वजह से आवश्यक दस्तावेज भी सदन के पटल पर नहीं रखवाए जा सके। |
Mar 27, 2023 15:23 | प्रवर्तन निदेशालय ने पांच वर्ष में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किएसरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि पिछले पांच वर्ष के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत 3,497 मामले दर्ज किए हैं। लोकसभा में दीपक बैज के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी। सदस्य ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विगत पांच वर्ष में प्रत्येक वर्ष के दौरान दर्ज किए गए धन शोधन के मामलों का ब्योरा मांगा था। इस पर, केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय एक जांच एजेंसी है जिसे फेमा, पीएमएलए और भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 के उपबंधों को लागू करने का काम सौंपा गया है। वित्त राज्य मंत्री द्वारा निचले सदन में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार,प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत वर्ष 2018-19 में 195 मामले, वर्ष 2019-20 में 562 मामले, वर्ष 2020-21 में 981 मामले, वर्ष 2021-22 में 1,180 मामले और वर्ष 2022-23 में 28 फरवरी 2023 तक 579 मामले दर्ज किए। |
Mar 27, 2023 15:23 | वित्त विधेयक 2023 को संसद की मंजूरी, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटायाराज्यसभा ने सोमवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सरकार द्वारा लाये गये संशोधनों के साथ वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया। इसी के साथ ही आगामी वित्त वर्ष के बजट की प्रक्रिया उच्च सदन में पूरी हो गयी। उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे शुरू हुई तब सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सुबह जो आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर नहीं रखे जा सके थे, उन्हें रखा गया मान लिया जाए। इसी बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई सदस्य अडाणी समूह से जुड़े आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित किए जाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच ही वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सामान्य बजट, अनुदान की अनुपूरक मांगें और उससे संबंधित विनियोग विधेयक सदन में पेश किया |
Mar 27, 2023 15:22 | राज्यसभा ने 2023-24 के लिए जम्मू कश्मीर का सामान्य बजट बिना चर्चा के लोस को लौटायाराज्यसभा ने सोमवार को हंगामे के बीच वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सामान्य बजट और संबंधित विनियोग विधेयक को बिना चर्चा के ही ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का 1.18 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में आवास और 18.36 लाख परिवारों को साफ पानी के लिए हर घर नल लगाने पर जोर दिया गया। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उच्च सदन में हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर के बजट को पेश किया। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सामान्य बजट और संबंधित विनियोग विधेयक को पारित किये जाने का प्रस्ताव रखा और सदन ने ध्वनिमत से इसे मंजूरी प्रदान कर दी। |
Mar 27, 2023 14:23 | देश में अभी 52 स्थल विश्व विरासत की अस्थायी सूची में हैं : सरकारसरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि विश्व विरासत में शामिल होने से पहले किसी स्थल को एक वर्ष के लिए अस्थायी सूची में रखा जाता है और वर्तमान में भारत के 52 स्थल इस सूची में हैं। लोकसभा में सुमेधानन्द सरस्वती और डॉ. मनोज राजोरिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी। सदस्यों ने राजस्थान सहित देश में केंद्र द्वारा संरक्षित विरासत स्थलों, मंदिरों और स्मारकों का ब्योरा मांगा था। इस पर, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि देश में 3,696 केंद्र संरक्षित स्मारक/स्थल हैं जिनमें राजस्थान के 163 स्मारक/स्थल शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व विरासत सूची में विरासत स्थलों को शामिल करने की कोई विशिष्ट योजना नहीं है। प्रत्येक संपत्ति का चयन स्थल के बारे में उपलब्ध डोजियर की गुणवत्ता के अतिरिक्त उसके उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य, प्रामाणिकता और अखंडता के आधार पर किया जाता है। यह यूनेस्को के परिचालनात्मक दिशानिर्देश 2021 के अनुसार होता है। |
Mar 27, 2023 12:22 | राज्यसभा में हंगामा जारी, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगितसंसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरूआत से ही राज्यसभा में जारी गतिरोध सोमवार को भी जारी रहा और अलग-अलग मुद्दों पर सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण उच्च सदन की बैठक शुरू होने के मात्र एक मिनट के भीतर ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया जिसकी वजह से आवश्यक दस्तावेज भी सदन के पटल पर नहीं रखवाए जा सके। सभापति जगदीप धनखड़ के अपने आसन पर बैठते ही विपक्ष के सदस्यों ने अडाणी मुद्दे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका विरोध करते हुए सत्ता पक्ष के सदस्य भी अपने स्थानों पर खड़े देखे गए। |
Mar 27, 2023 11:35 | राज्यसभा में हंगामा जारी, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगितसंसदकेबजटसत्रकेदूसरेचरणकीशुरूआतसेहीराज्यसभामेंजारीगतिरोधसोमवारकोभीनहींथमाऔरअलगअलगमुद्दोंपरसत्तापक्षतथाविपक्षकेसदस्योंकेहंगामेकेकारणउच्चसदनकी बैठक शुरू होने के मात्र एक मिनट के भीतर ही दो पहर दो बजेतकके लिए स्थगितकर दीगई। उच्चसदन की बैठक शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया।हंगामे की वजह सेआवश्यक दस्तावेज भी सदन के पटल पर हीं रखवाए जा सके। सभापतिजगदीपधनखड़केअपनेआसनपरबैठतेहीविपक्षकेसदस्योंनेअडाणी मुद्दे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। |
Mar 27, 2023 11:03 | विपक्षी दलों ने संसद के मौजूदा सत्र के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा कीकांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने की पृष्ठभूमि और अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर सरकार को घेरने के लिए आगे की रणनीति पर सोमवार को चर्चा की। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस लंबे समय बाद कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की किसी बैठक में शामिल हुई है। लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने राहुल गांधी को आयोग ठहराये जाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कार्यस्थगन का नोटिस दिया है। उनका कहना है कि जल्दबाजी में किया गया यह निर्णय संविधान के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। |
Mar 27, 2023 11:02 | राहुल को अयोग्य ठहराये जाने को लेकर मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने कार्यस्थगन के नोटिस दिएकांग्रेस सांसदों मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर सदन में चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कार्यस्थगन के नोटिस दिए हैं। तिवारी ने अपने नोटिस में कहा है कि राहुल गांधी को जल्दबाजी में अयोग्य ठहराया जाना स्वाभाविक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है और यह संविधान के प्रावधानों के भी खिलाफ है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि सदन में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित विषय पर चर्चा होनी चाहिए। |
Mar 24, 2023 13:41 | मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुलकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘मोदी उपनाम’ वाली एक टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को संसद पहुंचे और लोकसभा की कार्यवाही में भी शामिल हुए। राहुल गांधी संसद भवन में हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं। वह लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के समय सदन में मौजूद थे। पार्टी के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से यह आग्रह किया कि राहुल गांधी को सत्तापक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों पर जवाब देने का मौका दिया जाए। |
Mar 24, 2023 13:41 | हंगामे और शोर शराबे के बीच ‘शेर ओ शायरी’ से राज्यसभा का माहौल बना खुशनुमाजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही बाधित हो रही राज्यसभा की कार्यवाही के सिलसिले के बीच शुक्रवार को उच्च सदन में कुछ दौर ‘‘शेर ओ शायरी’’ का चला, जिसकी वजह से सदन में हंसी-ठहाकों से माहौल खुशनुमा रहा। साथ ही कुछ सदस्यों ने एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का मौका भी नहीं गंवाया। हालांकि इसके थोड़ी ही देर बाद शोरगुल और हंगामे की वजह से सदन कार्यवाही एक बार फिर बाधित हुई और बैठक को दोपहर ढाई बजे तक स्थगित कर दिया गया। शेर ओ शायरी के दौर की शुरुआत आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर पेश करने के दौरान केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश की अनुपस्थिति को लेकर हुई। जरदोश की अनुपस्थिति पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आपत्ति जताते हुए सदन के नेता पीयूष गोयल से कहा कि उन्हें ऐसे मौकों पर मंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए और यदि सदस्य मौजूद नहीं है तो इसकी पूर्व सूचना आसन को दी जानी चाहिए। गोयल ने इस पर खेद जताया। इसी दौरान कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कुछ आपत्ति दर्ज की। |
Mar 24, 2023 13:40 | लोकसभा में हंगामे के बीच वित्त विधेयक 2023 पारित, निम्न सदन में बजट की प्रक्रिया पूरीलोकसभा ने शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सरकार द्वारा लाये गये संशोधनों के साथ वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया और इसके साथ आगामी वित्त वर्ष के बजट की प्रक्रिया सदन में पूरी हो गयी। लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराए। इस बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्य अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे थे और इससे संबंधित नारे लिखी तख्तियों को आसन के समक्ष आकर लहरा रहे थे। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक 2023 को सदन के विचारार्थ और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया। |
Mar 24, 2023 13:40 | लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही सोमवार तक स्थगितकांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही एक बार स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, सदन में विपक्षी सदस्यों के भारी शोर-शराबे के बीच ही वित्त विधेयक 2023 को पारित किया गया। लोकसभा की कार्यवाही एक बार स्थगन के बाद जब दोपहर 12 बजे फिर आरंभ हुई तो विपक्षी सदस्य अडाणी समूह के मामले में जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। |
Mar 23, 2023 16:35 | बीमा क्षेत्र खोलने के प्रभाव का अध्ययन कराए सरकार : समितिसंसद की एक समिति ने सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल बीमा कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से बीमा क्षेत्र को खोलने के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए एक व्यापक अध्ययन करने का आग्रह किया है। लोकसभा में बृहस्पतिवार को पेश भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘समिति सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल बीमा कंपनियों की वित्तीय स्थिति के बारे में चिंतित है क्योंकि मोटर और स्वास्थ्य क्षेत्र सहित लाभकारी व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने, जोखिम प्रबंधन प्रथाओं में सुधार, उपयोग नहीं आने वाली वाणिज्यिक और आवासीय परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण, आईटी प्रणालियों का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन, पूंजी निवेश जैसे उपाय करने के बावजूद वांछित परिणाम आते नहीं दिख रहे हैं।’ |
Mar 23, 2023 14:20 | नमामि गंगे के तहत फरवरी तक 35,414 करोड़ रूपये की 424 परियोजनाएं शुरू, 242 पूरी हुईं : सरकारसरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत फरवरी 2023 तक 35,414 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 424 परियोजनाएं शुरू की गई हैं और इनमें से 242 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। लोकसभा में डॉ. संजय जायसवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने यह जानकारी दी। सदस्य ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत पूरी की गई परियोजनाओं का ब्यौरा मांगा था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए अपशिष्ट जल संवर्द्धन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नदी तट प्रबंधन, ई-प्रवाह, वनीकरण, जैव विविधता संरक्षण आदि के माध्यम से व्यापक कार्य आरंभ किए गए हैं। |
Mar 23, 2023 14:19 | जनसंख्या वृद्धि के कारण देश में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता कम हो रही है : सरकारसरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को बताया कि जनसंख्या वृद्धि के कारण देश में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता कम हो रही है और केंद्रीय जल आयोग के अध्ययन के आधार पर 2021 में औसत प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता 1,486 घन मीटर और 2031 के लिए 1,367 घन मीटर आंकी गई। लोकसभा में ए रेवंत रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने यह जानकारी दी। सदस्य ने पूछा था कि क्या यह सच है कि जनसंख्या में वृद्धि के परिणामस्वरूप देश में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता घट रही है ? जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी देश या क्षेत्र की औसत वार्षिक जल उपलब्धता काफी हद तक जल मौसम विज्ञान और भूवैज्ञानिक कारकों पर निर्भर करती है, हालांकि प्रति व्यक्ति पानी की उपलबधता किसी देश की आबादी पर निर्भर है। |
Mar 23, 2023 12:00 | लोकसभा ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दीलोकसभा ने बृहस्पतिवार को ‘शहीद दिवस’ पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शहीद दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि 1931 में आज के ही दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। बिरला ने कहा कि तीनों महापुरुषों ने सर्वोच्च बलिदान देकर स्वाधीन और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी। |
Mar 23, 2023 12:00 | राहुल की टिप्पणी और अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, बैठक दो बजे तक स्थगितभारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से बृहस्पतिवार को राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर शहीद दिवस के अवसर पर पूरे सदन ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। |
Mar 21, 2023 15:50 | राहुल, अडाणी के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगितभारत के लोकतंत्र के बारे में राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान और अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्य मंगलवार को भी अड़े रहे। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर शराबे के कारण निचले सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न 2 बजकर 25 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार के स्थगन के बाद निचले सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होने पर पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने आवश्यक कागजात सभापटल पर रखवाये। निचले सदन में शोर-शराबे के बीच जम्मू कश्मीर के बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के बजट पर चर्चा होने जा रही है, ऐसे में क्षेत्र के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए विपक्ष के सदस्यों को अपने स्थान पर बैठना चाहिए |
Mar 21, 2023 15:28 | राहुल की टिप्पणी और अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, बैठक 23 मार्च तक स्थगितकांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा उनसे माफी मांगने की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक अब 23 मार्च को होगी। बुधवार को चैत्र शुक्लादि, गुड़ी पड़वा आदि त्योहारों के कारण सदन की बैठक नहीं होगी। |
Mar 21, 2023 15:20 | चीनी ‘घुसपैठ’ पर भारत को खुफिया जानकारी देने की खबर पर अमेरिका ने कहा, ‘इसकी पुष्टि नहीं कर सकते’व्हाइट हाउस ने सोमवार को उस खबर की पुष्टि करने से इनकार कर दिया जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिका ने पिछले साल भारतीय सेना को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी जिससे उसे चीनी घुसपैठ से सफलतापूर्वक निपटने में मदद मिली। व्हाइट हाउस में रणनीतिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने खबर के बारे में पूछे जाने पर यहां एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नहीं, मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता।’’ ‘यूएस न्यूज’ ने एक विशेष खबर में दावा किया था कि भारत, अमेरिकी सेना के अभूतपूर्व खुफिया सूचना साझा करने के कारण पिछले साल के अंत में हिमालय के ऊंचाई वाले सीमा क्षेत्र में चीन की सैन्य घुसपैठ का जवाब दे पाया। |
Mar 21, 2023 14:14 | समिति ने जल संकट मे जलवायु परिवर्तन की भूमिका के मूल्यांकन के लिए अध्ययन की सिफारिश कीसंसद की एक समिति ने सरकार से पानी की बढ़ती कमी में जलवायु परिवर्तन की भूमिका का मूल्यांकन करने के लिए अध्ययन शुरू करने को कहा है। समिति ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ वैश्विक जलवायु परिवर्तन का पानी की उपलब्धता पर गंभीर प्रभाव पढ़ा है। जल संसाधन पर संसदीय समिति ने संसद में सोमवार को प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा कि बढ़ती आबादी और शहरीकरण के साथ मौसम संबंधी घटनाक्रम का जल संतुलन पर गंभीर प्रभाव दिखने लगा है। उसने कहा कि बहुत कम अवधि में मूसलधार बारिश होने से बाढ़ आ जाती है तो पर्याप्त बारिश नहीं होने से भूजल का स्तर गिर जाता है। |
Mar 21, 2023 13:06 | संसदीय समिति ने शहरी गरीबों के लाभ के लिए आवास योजना में संशोधन का सुझाव दियासंसद की एक समिति ने सरकार से अनुशंसा की है कि वह अपनी शहरी आवास योजना के प्रभाव का आकलन करे तथा वह इसमें संशोधन या फिर समान तरह के लाभ का प्रावधान करके इसे आगे बढ़ाने की संभावना पर विचार करे ताकि शहरी गरीबों को आवास का फायदा मिले तथा ‘सभी के लिए आवास का लक्ष्य भी पूरा हो सके। आवास और शहरी कार्य संबंधी स्थायी समिति ने यह जानकारी भी मांगी है कि ‘इन-सीटू स्लम पुनर्विकास’ (आईएसएसआर) के क्रियान्वयन के बाद से कितनी झुग्गी बस्तियों को अधिसूचना के दायरे से बाहर किया गया है। |
Mar 21, 2023 11:08 | संसद की कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा और विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगितलोकसभा में अडाणी मामले पर जेपीसी गठन को लेकर विपक्ष का हंगामा, वहीं राहुल गांधी से मांफी मागने पर अड़ी भाजपा। शोर के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित हो गई है। |
Mar 20, 2023 14:58 | राहुल के बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगितकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर उनसे माफी की मांग कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के शोर शराबे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2:15 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। इससे पहले भाजपा सदस्यों की नारेबाजी और अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सुबह प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और उसे दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया। एक बार के स्थगन के बाद दो बजे बैठक शुरू हुई तो पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने आवश्यक दस्तावेज सदन में प्रस्तुत कराए। विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और समितिअध्यक्षों ने संबंधित प्रपत्र रखे। |
Mar 20, 2023 14:57 | वर्तमान में केंद्र सरकार के ऋण, देनदारियों की कुल राशि 155.8 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान : सरकारसरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि मार्च 2023 तक की स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार के ऋण/देनदारियों की कुल राशि लगभग 155.8 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है जिसमें विदेशी ऋण मूल्य 7.03 लाख करोड़ रुपए है। सरकार ने यह भी बताया कि विदेशी ऋण अधिकतर बहुपक्षीय और द्विपक्षीय एजेंसियों द्वारा रियायती दरों पर वित्त पोषित होने के कारण इसमें जोखिम का स्तर सुरक्षित है। लोकसभा में नामा नागेश्वर राव के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी। सदस्य ने पूछा था कि देश में केंद्र सरकार के वर्तमान ऋण की कुल राशि कितनी है और इसमें से विदेशी ऋण की राशि क्या है? सीतारमण ने बताया कि मार्च 2023 तक की स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार के ऋण/देनदारियों की कुल राशि लगभग 155.8 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो सकल घरेलू उत्पाद का 57.3 प्रतिशत है। |
Mar 20, 2023 14:57 | राज्यसभा में गतिरोध जारी : सत्ता पक्ष एवं विपक्ष अपने अपने रुख पर अड़ाभारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से सोमवार को राज्यसभा में गतिरोध कायम रहा। हंगामे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे फिर शुरू होने के मात्र एक मिनट में ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। |