Maharashtra के मुख्यमंत्री शिंदे ने श्रीनगर में 15 राज्यों के शिवसेना पदाधिकारियों के साथ बैठक की

उन्होंने बैठक के दौरान, उनसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से शिवसेना के आधार का विस्तार करने के लिए काम करने को कहा। दोनों दलों की वर्तमान में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार है।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को कश्मीर के श्रीनगर में 15 राज्यों के अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान, उनसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से शिवसेना के आधार का विस्तार करने के लिए काम करने को कहा।
इसे भी पढ़ें: Fake certificates जमा करने की आरोपी महिला ने अग्रिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का रुख किया
दोनों दलों की वर्तमान में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार है। शिंदे के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि श्रीनगर में हुई बैठक में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से उनकी पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।
अन्य न्यूज़











