महाराष्ट्र: ठाणे में मेट्रो रेल निर्माण स्थल के पास कार पर गिरा लोहे का सरिया, कोई हताहत नहीं

ani
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 5 2023 5:40PM
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मेट्रो रेल निर्माण स्थल पर सोमवार को एक चलती कार पर लोहे का सरिया गिर जाने से उसमें (कार में) छेद हो गया। नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे।
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मेट्रो रेल निर्माण स्थल पर सोमवार को एक चलती कार पर लोहे का सरिया गिर जाने से उसमें (कार में) छेद हो गया। नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। ठाणे नगर निगम के आपदा नियंत्रण अधिकारी यासीन तडवी ने बताया कि तीन हाथ नाका इलाके में यह घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा के महाविद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं होंगे : भगवंत मान
तडवी ने बताया कि मेट्रो निर्माण स्थल से गुजर रही एक कार पर लोहे का सरिया गिर गया, जिससे उसमें छेद हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। उन्होंने बताया कि मेट्रो अधिकारियों को ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने के लिए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़