Maharashtra: ‘फास्टैग’ की मदद से पुलिस ने सुलझाया लूट का मामला, छह लोग गिरफ्तार

FASTag
Google Creative Common

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जांच दल ने नजदीक स्थित एक नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और सफेद कार की पहचान की। इसके बाद ‘फास्टैग’ (इलेक्ट्रॉनिक टोल क्लेक्शन प्रणाली) से पुलिस ने कार और उसके मालिक की जानकारी हासिल की।

ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामले को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझा लिया और इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पाटिल ने कहा, ‘‘पनवेल इलाके में 26 जनवरी को एक सफेद कार में सवार आरोपियों ने एक अन्य कार को रोका और उसमें सवार लोगों से कथित तौर पर 2.17 लाख रुपये का सामान लूटा और फरार हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जांच दल ने नजदीक स्थित एक नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और सफेद कार की पहचान की।

इसे भी पढ़ें: Minister murder case: BJP ने जांच की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्त पर उठाए सवाल

इसके बाद ‘फास्टैग’ (इलेक्ट्रॉनिक टोल क्लेक्शन प्रणाली) से पुलिस ने कार और उसके मालिक की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि कार का पता लगाया गया और उसका पीछा किया गया। कार को खालापुर के पास एक नाके पर रोका गया, जिसके बाद वाहन के मालिक का पता लगाया गया और फिर लूटपाट में शामिल छह आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजू पुकले (55), प्रमोद कोकरे (28), मयप्पा वलकुंडे (24), किरण सरगर (28), अशोक पाटिल (23) और संदीप कोकरे (23) के तौर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि लूटा गया सामान अभी नहीं मिल पाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़