Maharashtra: सपा विधायक आजमी ने जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया

Abu Asim Azmi
प्रतिरूप फोटो
ANI

उन्होंने बताया कि आजमी के निजी सहायक की शिकायत पर आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं 506 (2) और 504 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोलाबा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंबई। समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने दावा किया है कि उनके निजी सहायक को एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में अपशब्द कहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजमी के निजी सहायक की शिकायत पर आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं 506 (2) और 504 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोलाबा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah अगले महीने पटना में भाजपा के किसान सम्मेलन में शामिल होंगे

अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार की शाम कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने आजमी के निजी सहायक के साथ-साथ औरंगजेब के बारे अपशब्द कहे और फिर आजमी को जान से मारने की धमकी दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़