मणिपुर में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, सभी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

BJP

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री बिस्वजीत सिंह थोंगजू से, गोविंददास कोंथौजम बिष्णुपुर से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कोंथौजम हाल में भाजपा में शामिल हुए थे।

इंफाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर विधानसभा की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और फरवरी-मार्च में होने वाले चुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची की घोषणा की। उम्मीदवारों की सूची यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जारी की गई और इस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का दस्तखत है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री बिस्वजीत सिंह थोंगजू से, गोविंददास कोंथौजम बिष्णुपुर से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कोंथौजम हाल में भाजपा में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: Manipur Assembly election 2022: बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, पांच दलों के साथ किया गठबंधन

भाजपा ने तीन महिला उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट दिया है और तीन मौजूदा विधायकों को इस बार चुनाव में नहीं उतारा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात विधायक रविवार को जारी सूची के अनुसार उम्मीदवार बनाए गए हैं। हालांकि, कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले तीन कांग्रेस विधायकों को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को होंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़