मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान 20,000 नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मंत्रीपुखरी इलाके में बस यात्री की तलाशी लेने पर लगभग 2.1 किलोग्राम कृत्रिम मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा काकचिंग जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का एक सक्रिय सदस्य भी पकड़ा गया है।
इंफाल, 23 सितंबर सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से 2.1 किलोग्राम कृत्रिम मादक पदार्थ ‘याबा’ जब्त किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को मंत्रीपुखरी में बस के एक यात्री को रोका और 20,000 ‘याबा’ गोलियां जब्त कीं जिनका कुल वजन लगभग 2.1 किलोग्राम है।
अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अनीश खान (37) और के. नूरुल हक (36) नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाई में ‘याबा’ का अर्थ ‘उन्मादी प्रदान करने वाली दवा है। इसमें कैफीन और मेथामफेटामीन होता है, जो ‘नियंत्रित पदार्थ अधिनियम’ के तहत ‘अनुसूची दो’ का पदार्थ है।
एक अन्य अभियान में, राज्य पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने काकचिंग जिले के वाइखोंग पुलिस थाने के अंतर्गत लमजाओ मयाई लीकाई इलाके से प्रतिबंधित ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान मैबम गुनामणि के तौर पर हुई है।
अन्य न्यूज़













