Pune Police ने अवैध रूप से रह रहीं 19 विदेशी महिलाओं को पकड़ा, डिपोर्टेशन शुरू

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पुणे पुलिस ने शहर में वीजा समाप्त होने के बाद भी रह रहीं 19 विदेशी महिलाओं की पहचान कर उनके निर्वासन की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष दलों ने कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा में तलाशी अभियान चलाया था।

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शहर में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहीं 19 विदेशी महिलाओं का पता लगाया है और उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे में विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रहने की सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने विशेष शाखा को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) डॉ. प्रशांत अमृतकर के मार्गदर्शन में काम कर रहे विशेष दलों ने 20 नवंबर को कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा इलाकों में तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 19 विदेशी महिलाएं वीजा की शर्तों और नियमों का उल्लंघन कर भारत में रहती पाई गईं। पुलिस ने बताया कि उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़