राजधानी दिल्ली की सुबह हल्की ठंड और धुंध छायी रही

[email protected] । Oct 29 2016 11:24AM

राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रही और हल्की धुंध छायी रही और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य से कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘‘राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रही और हल्की धुंध छायी रही और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य से कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘‘राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग और पालम समेत कई इलाकों में धुंध छायी रही।’’ उन्होंने बताया कि सुबह आद्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। 

मौसम विज्ञानियों ने आसमान साफ रहने का संभावना जतायी है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़