दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15-20 जून तक पहुंचने की संभावना

Indian Meterological Department
ANI Twitter.

आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 17 जून के आसपास की है तथा इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। पिछली दफा दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले 10 जून को मध्य प्रदेश में आया था।

भोपाल|   भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 से 20 जून के बीच मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है।

आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 17 जून के आसपास की है तथा इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। पिछली दफा दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले 10 जून को मध्य प्रदेश में आया था।

साहा ने कहा कि छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो अधिक) दर्ज किया गया जबकि जबलपुर में 42.2 डिग्री (सामान्य से एक अधिक), भोपाल में 41.7 (सामान्य से दो अधिक) और इंदौर में 39.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़