किसी समय अमेरिकी वीजा से ज्यादा मुश्किल था गैस कनेक्शन पाना, अब ऐसा नहीं है: हरदीप पुरी

Hardeep Puri

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को कहा कि किसी समय देश में रसोई गैस का कनेक्शन हासिल करना अमेरिका का वीजा हासिल करने से ज्यादा मुश्किल था, लेकिन अब लोगों को तत्काल गैस कनेक्शन मिल जाता है।

नयी दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को कहा कि किसी समय देश में रसोई गैस का कनेक्शन हासिल करना अमेरिका का वीजा हासिल करने से ज्यादा मुश्किल था, लेकिन अब लोगों को तत्काल गैस कनेक्शन मिल जाता है। उन्होंने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की। पुरी ने कहा, ‘‘अब गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना होता है और वह आसानी से मिल जाता है। एक समय था जब गैस कनेक्शन पाना अमेरिकी वीजा हासिल करने से ज्यादा मुश्किल था। आज ऐसा नहीं है। अब आपको तत्काल गैस कनेक्शन मिल जाता है।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे इंटरमीडिएट स्कूल, 1 सितंबर से खुल जाएंगे सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय

उन्होंने यह भी कहा कि देश में रसोई गैस वितरण व्यवस्था का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि गैस पाइपलाइन के विस्तार पर भी जोर दिया गया है। मंत्री के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को तीन अतिरिक्त सिलेंडर दिए गए। पुरी ने कहा कि 2014 के बाद से गैस कनेक्शन की संख्या में तेजी से विस्तार हुआ है और इस समय देश में 29.11 करोड़ गैस कनेक्शन हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़