अब तक 35 लाख से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Covid-19

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 35 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया।मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,809 सत्रों में कुल5,71,974 लोगों को टीका लगाया गया।

नयी दिल्ली। देश भर में अब तक 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में5,70,000 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कुल 35,00,027 लाभार्थियों में से उत्तर प्रदेश मेंसर्वाधिक 4,63,793 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद राजस्थान में 3,24,973, कर्नाटक में 3,07,891 और महाराष्ट्र में 2,61,320 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,809 सत्रों में कुल5,71,974 लोगों को टीका लगाया गया।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु दौरे पर राहुल गांधी ने लिए मशरूम बिरयानी के चटखारे, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

अब तक कुल 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। बयान में कहा गया, ‘‘भारत में उपचाराधीन लोगों की संख्या 1.7 लाख से कम (1,69,824) हो गई है। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या देश में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 1.6 प्रतिशत से भी कम (1.58 प्रतिशत) है।’’ मंत्रालय ने बताया कि लोगों के संक्रमित पाए जाने की साप्ताहिक दर नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक है। केरल में लोगों के संक्रमित पाए जाने की सर्वाधिक साप्ताहिक दर (12.20 प्रतिशत) है और इसके बाद चंडीगढ़ का नंबर (7.30 प्रतिशत) आता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़