4 बच्चों की माँ को हुआ 14 साल के लड़के से प्यार, फिर जोश में दोनों ने किया होश उड़ाने वाला काम, आप भी जानें

Love Affair
Unsplash
एकता । Jul 28 2022 4:59PM

आंध्र प्रदेश से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ की रहने वाली एक महिला को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया। महिला प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए नाबालिक लड़के के साथ संबंध भी बनाए। जानकारी के लिए बता दें कि महिला शादीशुदा है और चार बच्चों की माँ है।

आंध्र प्रदेश से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ की रहने वाली एक महिला को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया। महिला प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए नाबालिक लड़के के साथ संबंध भी बनाए। जानकारी के लिए बता दें कि महिला शादीशुदा है और चार बच्चों की माँ है। इन सबके बीच लड़के के व्यवहार पर जब उसके घरवालों को शक हुआ तो महिला नाबालिक को घर से भगा ले गई। हालाँकि, अब पुलिस ने दोनों को ढूंढ़कर वापस ले आई, जिसके बाद लड़के को उसके घरवालों को सौंप दिया और महिला को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अगवा होने से बाल-बाल बचा 18 साल का युवक, भीड़ में चलाई गोलियां, सभी आरोपी फरार

यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा कस्बे का है। सर्कल इंस्पेक्टर वी. दुर्गा राव ने बताया कि महिला अपने पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ मोबाइल फोन पर गेम खेलती थी। इस दौरान उसे 14 साल के एक लड़के से प्यार हो गया, जिसे उसने बाद में प्रोपज भी किया। नाबालिक लड़के ने महिला का प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। इसके बाद महिला अपने पति के काम पर जाने के बाद लड़के को घर बुलाती और उसके साथ संबंध बनाती थी। सर्कल इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि लड़का इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता था और रोज पढ़ाई छोड़कर पड़ोस वाले घर जाने लगा। लड़के की हरकतें देखकर उसके घरवालों को उसपर शक हुआ और उसे डांट लगाई। लड़के ने यह बात जाकर महिला को बताई और दोनों ने घर छोड़कर भागने का प्लान बनाया। जिसके बाद दोनों घर से भागकर 19 जुलाई को हैदराबाद पहुंच गए। वहाँ महिला ने बालानगर इलाके में किराए पर मकान लिया और लड़के के साथ लिव-इन में रहने लगी।

इसे भी पढ़ें: महिला को बेहोशी की दवा देकर किया बल्ताकार, डॉक्टर मसरुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, महिला के अचानक लापता होने से उसके पति और बच्चे काफी परेशान हो गए थे और दूसरी तरफ लड़के के घरवालों को दोनों के एक साथ गायब होने पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान हैदराबाद में लड़के ने महिला से घर जाने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने कहा कि उसके पास घर वापस भेजने के लिए पैसे नहीं है। इसके बाद लड़के ने अपने दोस्तों के पास फोन कर के मदद मांगी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। इसके बाद लड़के ने अपने माता-पिता को फोन किया और बताया कि वह हैदराबाद में है और घर वापस आना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर महिला के साथ गैंगरेप, 4 बिजली विभाग के कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लड़के का फ़ोन आने के बाद उसके घरवालों ने आंध्र प्रदेश पुलिस को यह सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मंगलवार को हैदराबाद गई और वहां से महिला और लड़के को रिकवर किया। बुधवार को पुलिस उन्हें गुडीवाड़ा लेकर आई, जहां उन्होंने लड़के को उसके घरवालों को सौंप दिया। जबकि पुलिस ने महिला पर अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। फ़िलहाल कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़