सांसद स्मृति ईरानी ने मकान बनाने के लिए अमेठी में जमीन खरीदी, गांधी परिवार पर साधा निशाना

अमेठी से 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने के बाद ईरानी ने कहा था कि वह अमेठी में अपना मकान बनाएंगी और यहां के लोगों को अपने काम के लिए दिल्ली तक जाने की जररुत नहीं पड़ेगी।
ईरानी ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान मैंने अमेठी की जनता से जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, बाईपास का निर्माण, सैनिक स्कूल की स्थापना आदि जैसे कुछ वादे किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से मैं उन्हें पूरा करने में सफल रही हूँ।’’ उन्होंने कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र के लोगों को अपने मकान के भूमि पूजन में आने का न्योता देंगी। अमेठी से 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने के बाद ईरानी ने कहा था कि वह अमेठी में अपना मकान बनाएंगी और यहां के लोगों को अपने काम के लिए दिल्ली तक जाने की जररुत नहीं पड़ेगी।लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में अपनों के साथ, अपनों के बीच रहने का जो वादा किया था उस वादे के अनुसार अपना घर बनाने के लिए आज भूमि निबंधन प्रक्रिया को सम्पन्न किया।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) February 22, 2021
निरंतर प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद देने के लिए अमेठी का हृदय से धन्यवाद। pic.twitter.com/9dKof3A6L2
इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, गुजरात से चुनाव लड़ने की दी चुनौती
सांसद ने आज अमेठी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित उप निबंधक कार्यालय में मकान के लिए जमीन की रजिस्ट्री करायी। उप निबंधक, गौरीगंज प्रवीण ओवराय ने बताया कि उनकी यह जमीन गौरीगंज की ग्राम सभा मेदन मवई में है।
अन्य न्यूज़












