सिंधिया के प्रयासों से बहाल हुई मुंगावली की संजीवनी क्लिनिक, लोगों को मिलेगी इलाज की सुविधा

चिकित्सकों की तैनाती से अब न केवल नगरवासियों को, बल्कि आसपास के गांवों को भी प्राथमिक और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। आकस्मिक जरूरतों की दृष्टि से यह क्लिनिक अब एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करेगी।
अशोकनगर, मध्य प्रदेश। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सक्रिय हस्तक्षेप से मुंगावली की संजीवनी क्लिनिक एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार है। नगर के मल्हारगढ़ रोड स्थित फिल्टर प्लांट के पास दो वर्ष पूर्व बनी यह क्लिनिक, डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण अब तक बंद पड़ी थी। स्थिति की जानकारी मिलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद दो चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई।
स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
चिकित्सकों की तैनाती से अब न केवल नगरवासियों को, बल्कि आसपास के गांवों को भी प्राथमिक और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। आकस्मिक जरूरतों की दृष्टि से यह क्लिनिक अब एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करेगी। वर्षों से लंबित यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
प्रशासनिक तत्परता और जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता का परिणाम
सिंधिया द्वारा दिए गए निर्देशों पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. राहुल और मनोज (स्टाफ) की तैनाती की। यह निर्णय न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करता है, बल्कि प्रशासनिक सजगता और जनप्रतिनिधियों की जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रमाण है।
अन्य न्यूज़












