भाजपा के कार्यकर्ता से नड्डा ने कहा, बिहार पर मोदी का बना हुआ है आशीर्वाद

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया कि ‘भाजपा ही विकास का पर्याय है’ और उन्होंने उनसे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में राजग की वापसी के लिए काम करने का आह्वान किया। नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में भाजपा के 11 नये जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया।
पटना, बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 22, 2020
गत 5 सालों बिहार की तस्वीर मजबूती से बदली है। हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य यहां हुए हैं।
आगामी चुनाव में नितीश जी के नेतृत्व में NDA की सरकार बने उसके लिए हमें पूरी ताकत लगानी है, हम सब को मिलकर उसको आगे बढ़ाना है। pic.twitter.com/V1llK60hcQ
इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके पास उपलब्ध प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने और लोगों को यह समझाने का भी आह्वान किया कि ‘‘बिहार पर नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद बना हुआ है जिन्होंने राज्यों को अरबों की सहायता प्रदान की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीनी स्तर पर उसे प्रभावी तरीके से अमलीजामा पहनाया है।’’ नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने और तीन तलाक को दंडनीय बनाने जैसे मोदी सरकार के कदमों के बारे में भ्रांतियां दूर करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि अनुच्छेद 370 पर निर्णायक कदम से पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के लोगों के जीवन में खुशी आयी जो कई अधिकारों से पहले वंचित थे।
इसे भी पढ़ें: भाजपा का सवाल, वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस नाखुश क्यों?
उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कानून से उन महिलाओं को खुशी मिली जो तीन तलाक की प्रथा से परेशान थीं। चुनाव से पहले टिकटों को लेकर कथित असंतोष के विषय पर उन्होंने कहा,‘‘हमेशा याद रखिए कि राजनीति गंभीर पूर्णकालिक कार्य है जहां प्रवेश की गुंजाइश है लेकिन निकास नहीं है। व्यक्तिगत नफा-नुकसान की चिंता में मत बहिए। याद रखिए यदि पार्टी आगे बढ़ेगी तो लाभ सभी तक पहुंचेंगे।’’
अन्य न्यूज़