वीडियो क्लिप के जरिए शिवसेना को नारायण राणे के बेटे ने दिया बड़ा संदेश, 'मिलेगा करारा जवाब'

Narayan Rane son
अंकित सिंह । Aug 25 2021 11:56AM

नितेश राणे ने फिल्म राजनीति का एक वीडियो क्लिप अपने ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है लेकिन जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है उसे शिवसेना से जोड़कर देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने है। दरअसल, नारायण गाने को उद्धव ठाकरे पर दिए गए विवादास्पद बयान के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें कोर्ट की ओर से जमानत दे दी गई। इसी मामले में नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने एक वीडियो क्लिप शेयर कर बड़ा संदेश दिया है। नितेश राणे कंकावली विधान सभा सीट से विधायक हैं।

नितेश राणे ने फिल्म राजनीति का एक वीडियो क्लिप अपने ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है लेकिन जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है उसे शिवसेना से जोड़कर देखा जा रहा है। नितेश राणे द्वारा शेयर क्लिप में फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में मनोज तिवारी यह कह रहे हैं 'आसमान में थूकने वालों को शायद यह पता नहीं है कि पलट के थूक उन्हीं पर गिरेगा। करारा जवाब मिलेगा। करारा जवाब मिलेगा।'

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब के इशारे पर हुई थी नारायण राणे की गिरफ्तारी? वीडियो वायरल

आपको बता दें कि दालत ने राणे को 30 अगस्त और 13 सितंबर को महाड पुलिस थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया और कहा कि अगर पुलिस राणे की आवाज का नमूना लेना चाहेगी तो वह उन्हें सूचित करेगी और राणे सहयोग करेंगे। महाड में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 189 (लोकसेवक को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने) और धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) तथा धारा 505 (सार्वजनिक तौर पर शरारत से संबंधित बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़