नवमी के अवसर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया कन्‍या पूजन

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath twitter

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को नवरात्र में नवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा और कन्‍या पूजन किया। कन्‍या पूजन के दौरान मुख्‍यमंत्री ने छोटी बच्चियों के चरण पखारे, आरती की और उन्‍हें दक्षिणा तथा उपहार दिये।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को नवरात्र में नवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा और कन्‍या पूजन किया। कन्‍या पूजन के दौरान मुख्‍यमंत्री ने छोटी बच्चियों के चरण पखारे, आरती की और उन्‍हें दक्षिणा तथा उपहार दिये। उसके बाद उन्‍होंने परम्‍परानुसार गोरक्षपीठाधीश्‍वर के तौर पर बटुक पूजा की। आदित्‍यनाथ ने भगवान शिव का अवतार माने जाने वाले गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा भी की।

इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी में फंसा ट्रैकर्स का दल, रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाया गया, राजनाथ ने CM धामी से की बात

कन्‍या पूजन के बाद मुख्‍यमंत्री ने सनातन धर्म में महिलाओं की महत्‍ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में दो बार देवी दुर्गा की नौ दिनों तक पूजा करने की परम्‍परा सनातन धर्म में महिलाओं के सम्‍मान की भावना की प्रतीक है। उन्‍होंने कहा,‘‘ नवरात्र और विजयदशमी हमें सत्‍य की राह पर चलने की याद दिलाते हैं और यह भी स्‍मरण कराते हैं कि जीत हमेशा सच और न्‍याय की होती है।’’

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्ष में नवरात्र का उत्सव नहीं मनाया गया। मां भगवती की कृपा से इस बार आयोजन हो रहे हैं। आदित्‍यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता करार दते हुए जनता से अपील की कि वह सुरक्षित और जिम्‍मेदाराना तरीके से त्‍यौहार मनाये। उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को सभी तरह के सुरक्षा बंदोबस्‍त सुनिश्चित करने होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़