नीतीश सरकार ने अधिकांश वादे पूरे किये, NDA सरकार बिहार के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने गाँव, गरीब और किसान की चिंता की है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने गाँव, गरीब और किसान की चिंता की है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज घर घर बिजली पहुँचने से लालटेन युग समाप्त हो गया है।’’ किसानों के कल्याण के कार्यो का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन कृषि विधेयक पारित किए हैं और इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के हर किसान को छह हजार रुपये वार्षिक आय सहायता के रूप में दी जा रही है। अब केंद्र की योजनाओं का पैसा सीधे जनता के पास जा रहा है।’’आज बिहार की तीन चुनावी जनसभाओं (बाढ़, नोखा, नबीनगर) को सम्बोधित किया। १५ सालों के शासन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अधिकांश वादों को पूरा किया है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 22, 2020
NDA की सरकार ही बिहार की जनता के लिए सर्वोत्तम विकल्प।बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। pic.twitter.com/kiI3VdjBDZ
इसे भी पढ़ें: चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों ने अभूतपूर्व कार्य किया: राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा, ‘‘किसान का बेटा होने के नाते आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि न्यूनतम समर्मन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा ‘‘हमारे प्रधानमंत्री जी का सीना 56 इंच का है और जोखिम उठाने की क्षमता है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ पुरज़ोर लड़ाई चल रही है और आतंकवाद का सफ़ाया होकर रहेगा। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमने धारा 370 हटा दिया और भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है।
अन्य न्यूज़











