बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को बहुमत साबित करेगी नीतीश सरकार, 16 अगस्त को हो सकता है कैबिनेट विस्तार

Nitish tejashwi
ANI
अंकित सिंह । Aug 11 2022 5:32PM

वर्तमान में भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा विधानसभा के अध्यक्ष हैं। जानकारी के मुताबिक अगला विधानसभा अध्यक्ष राजद के कोटे से कोई बन सकता है। दूसरी और खबर यह भी है कि 16 अगस्त को बिहार में कैबिनेट का विस्तार भी हो सकता है।

बिहार में नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके साथ इस बार तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री हैं। दरअसल, मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात का इस्तीफा सौंप दिया था। बाद में उन्हें राजद और कांग्रेस वाले महागठबंधन में विधायक दल का नेता चुना गया जिसके बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। महागठबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार को 164 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल है। हालांकि, खबर के मुताबिक 24 अगस्त को नीतीश कुमार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। इसके अलावा 25 अगस्त को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज, झारखंड में सरकार गिराने की कोशित उल्टी पड़ी, बिहार में गंवानी पड़ी

वर्तमान में भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा विधानसभा के अध्यक्ष हैं। जानकारी के मुताबिक अगला विधानसभा अध्यक्ष राजद के कोटे से कोई बन सकता है। दूसरी और खबर यह भी है कि 16 अगस्त को बिहार में कैबिनेट का विस्तार भी हो सकता है। वर्तमान में देखें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ही शपथ लिया है। अभी भी कैबिनेट विस्तार को लेकर फार्मूला तय किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जदयू कोटे से 13 मंत्री तो राजद कोटे से 16 मंत्री नीतीश कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस भी नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होगी और उसके कोटे से चार मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक मंत्री पद जीतन राम मांझी की पार्टी को मिल सकता है। वामदलों को मंत्री पद मिलेगा या नहीं मिलेगा, इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने तूफान खड़ा कर दिया जो भाजपा को चुनौती दे सकता है: शिवसेना

खबर यह भी है कि तेजस्वी यादव गृह मंत्रालय को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, नीतीश को इसके लिए तैयार करना काफी मुश्किल है। नीतीश कुमार किसी भी कीमत पर गृह मंत्रालय अपने पास ही रखना चाहते हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि असली गठबंधन महा गठबंधन ही है। यही सरकार गरीब और जनता की सरकार है। हम समाजवादी लोग हैं, हमारा मैनिफेस्टो क्या था?.... पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई, यही था।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़