Bihar: फिर बोले Nitish Kumar, कभी भी हो सकते हैं चुनाव, यह जरूरी नहीं है समय पर हों

Nitish Kumar
ANI
अंकित सिंह । Aug 29 2023 3:16PM

यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने इस तरह की आशंका जताई है। इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों से काम में तेजी लाने की बात कही थी और कहा था कि समय से पहले चुनाव हो सकते हैं इसलिए विकास कामों में तेजी लाई जाए।

2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। एक ओर विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन है तो दूसरी ओर एनडीए गठबंधन है जिसका नेतृत्व भाजपा कर रही है। सबके अपने-अपने दावे हैं। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं, यह जरूरी नहीं है कि समय पर ही हो। लगातार नीतीश कुमार इस बात की आशंका जता रहे हैं कि समय से पहले भी लोकसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने इस तरह की आशंका जताई है। इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों से काम में तेजी लाने की बात कही थी और कहा था कि समय से पहले चुनाव हो सकते हैं इसलिए विकास कामों में तेजी लाई जाए।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. के लिए अब फैसला लेने का समय, अगर-मगर से नहीं बनेगी बात

ममता ने भी किया था दावा

वहीं सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस बात की संभावना जताई थी कि दिसंबर में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार और ममता बनर्जी 26 विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। नीतीश कुमार की ही कवायद पर इंडिया गठबंधन की शुरुआत हुई है। 31 और 1 सितंबर को इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही साथ माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की ओर से 1 लोगो भी लांच किया जा सकता है। नीतीश कुमार पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि वह इस बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई का दौरा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व में NDA के सहयोगी रहे ये दो दल I.N.D.I.A. गठबंधन में हो सकते हैं शामिल, Nitish ने किया सम्पर्क!

व्यक्तिगत इक्छा कुछ भी नहीं 

पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने इस बात को भी दोहराया कि उनकी व्यक्तिगत इक्छा कुछ भी नहीं है। वह सब को एकजुट करना चाहते हैं। उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उनकी कुछ और दलों से भी बातचीत हुई है? इस पर उन्होंने कहा कि अभी मैं इस बारे में कुछ भी नहीं बोल सकता। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है, हम वहां जा रहे हैं। बिहार ने देश की जनता को दिशा दिखाने का काम किया है। जनता हमारे गठबंधन के साथ खड़ी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़