22 November History: मद्रास का नाम Tamil Nadu करने के प्रस्ताव को जब मिली थी मंजूरी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

देश और दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर की तारीख कई बड़ी घटनाओं से जुड़ी है। वर्ष 1968 में इसी दिन लोकसभा ने मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। इसके अलावा 1830 में वीरांगना झलकारी बाई का जन्म और 2005 में एंजेला मर्केल का जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनना भी इसी तारीख के प्रमुख पड़ाव हैं।

झलकारी बाई के जन्म से लेकर एंजेला मर्केल के जर्मनी की चांसलर बनने तक 22 नवंबर की तारीख में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इसके साथ ही, भारत के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण घटना वर्ष 1968 में यह भी हुई कि मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1517 : सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहिम लोदी दिल्ली का शासक बना।

1808 : दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘थॉमस कुक एंड संस’ के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म। 1830 : अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म। 1877 : थॉमस एडिसन ने ग्रामोफोन का आविष्कार किया।

इस परियोजना पर उन्होंने 7 साल तक काम किया। 1906 : अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड अपनाया गया और आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा शुरू की गई। 1963 : अमेरिका के 35वें राष्‍ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्‍या।

1963 : अमेरिकी वायु सेना के पहले बी -2 स्टील्थ बमवर्षक विमान को पहली बार कैलिफोर्निया के वायु सेना केन्द्र में प्रदर्शित किया गया। 1968 : मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा ने मंजूरी दी। 1977 : ब्रिटिश एयरवेज ने नियमित रूप से लंदन से न्यूयॉर्क शहर तक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड सेवा का उद्घाटन किया।

1986 : माइक टायसन ने लास वेगास में ट्रेवर बार्बिक को शिकस्त देकर अपना पहला मुक्केबाजी खिताब जीता। 1986: ब्‍लेड रनर ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस का जन्‍म। 1997: भारत की डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।

2000: पाकिस्तान और ईरान पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया। 2005: एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं। 2010: नोम पेन्ह के कोह पिक में कंबोडियन वाटर फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से 347 लोगों की मौत।

2014: अमेरिका के क्लीवलैंड में एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने टॉय गन से खेल रहे 12 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी तेमिर राइस को गोली मारी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 2024: इजराइल-हमास अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़