Delhi के लाजपत नगर में विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई

shot
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में विवाद के बाद एक व्यक्ति की पिटाई की गई और उसके बाएं घुटने में गोली मार दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति पर उसके प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों द्वारा हमला किए जाने का संदेह है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 6:47 बजे लाजपत नगर के एच ब्लॉक में झगड़े और गोलीबारी के बारे में फोन आया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि अभिषेक सागर उर्फ ​​कात्या नामक व्यक्ति के बाएं घुटने में गोली लगी है।

अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उसने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अभिषेक तनेजा नामक व्यक्ति इस घटना में शामिल है। तनेजा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़