यूक्रेन से वापस लौटे 242 छात्रों में से 2 एमपी के भी, बयां किया अपना दर्द

Students returning from Ukraine
सुयश भट्ट । Feb 23 2022 11:46AM

मंगलवार रात यूक्रेन से लगभग 242 छात्रों को लेकर एअर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंचा। 242 में से 2 छात्र मध्य प्रदेश के भी है। इंदौर की आयुषी और भोपाल के हर्षित भी भारत वापिस लौट आए।

भोपाल। यूक्रेन और रूस की सीमा पर बिगड़ते हालातों के बीच यूक्रेन से भारतीयों को निकालने का सिलसिला अब शुरू हो गया है। मंगलवार रात यूक्रेन से लगभग 242 छात्रों को लेकर एअर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंचा। 242 में से 2 छात्र मध्य प्रदेश के भी है। इंदौर की आयुषी और भोपाल के हर्षित भी भारत वापिस लौट आए।

दरअसल मंगलवार रात 11:30 बजे यूक्रेन से आई पहली फ्लाइट में मध्य प्रदेश के इंदौर औऱ भोपाल के दो छात्र भारत लौटे है। बताया जा रह है कि दोनों ही छात्र AI-1946 कीव वोरिसपिल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। स्वदेश लौटे इन भारतीयों ने यूक्रेन के हालातों को भी बयां किया है।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज पीएम आवास में हितग्राहियों को करवाएंगे गृह प्रवेश, नए घर बनाने का होगा भूमि-पूजन 

आपको बात है कि छात्रों ने कहा कि यूक्रेन में हालात जरा भी सामान्य नहीं हैं। उन्हें रात को फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ती थी, जिसे सुनकर ही वह सहम जाती थीं। यूक्रेन में जगह-जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। दिन हो या रात पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। 

उन्होंने कहा कि सब चीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भारत वापस लौटने का फैसला किया। भारत आकर के बेहद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। और उन्हें ऐसा लग रहा है कि अब दूसरा जीवन मिल गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़