पाक ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, मिला मुंहतोड़ जवाब

[email protected] । Oct 20 2016 12:42PM

पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में रात भर गोलीबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में रात भर गोलीबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच 15 घंटों तक गोलीबारी हुयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राजौरी के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी हुई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमारे सैनिकों ने उचित और मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ प्रवक्ता ने बताया कि रातभर भारी गोलाबारी होती रही और यह तड़के साढ़े तीन बजे बंद हो गयी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के भीमबर गली (बीजी) सेक्टर में बुधवार शाम साढ़े चार बजे से संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे, स्वचालित हथियारों और 82 एमएम के मोटार्र बमों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 30 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़