संसदीय समिति UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता और पाक संबंधों की समीक्षा करेगी

संसदीय समिति UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता और पाक संबंधों की समीक्षा करेगी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार विदेश मामलों की स्थायी समिति ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रमुख विषयों का चयन किया है। इस दौरान भारत-पाकिस्तान संबंध, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता और भारत-चीन संबंधों की समीक्षा की जाएगी। समिति ई-पासपोर्ट प्रणाली और पासपोर्ट अधिनियम के प्रदर्शन की भी पड़ताल करेगी।

भारत-पाकिस्तान संबंधों में हालिया घटनाक्रम, संयुक्त राष्ट्र में सुधार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी उन विषयों में शामिल हैं, जिनकी समीक्षा विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति वर्ष 2026-27 में करेगी। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को जारी एक बुलेटिन में विदेश मामलों की समिति द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए चुने गए विषयों की सूची उपलब्ध कराई। बुलेटिन के अनुसार, समिति ने ‘भारत-यूरोप संबंध : अवसर और चुनौतियां’, ‘ई-पासपोर्ट जारी करने सहित पासपोर्ट जारी करने की व्यवस्था का प्रदर्शन और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम एवं नियमों की समीक्षा’ तथा ‘भारत-चीन संबंधों को समझना और आगे की राह’ जैसे विषयों को चुना है।

अन्य विषयों में भारत-पाकिस्तान संबंधों में हालिया घटनाक्रम, क्वाड की भूमिका, भारत-अमेरिका संबंध तथा पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंध शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़