राष्ट्रपति ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्शों का लोगों को पालन करना चाहिए

kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि शांति और अहिंसा के महात्मा गांधी के आदर्शों का लोगों को पालन करना चाहिए।राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया और कहा कि लोगों को शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की शुचिता और विनम्रता के बापू के आदर्शों का पालन करना चाहिए। कोविंद ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए। आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़