मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Yogi Adityanath
ANI

शिकायत में आरोप लगाया गया कि संजय भारती ने ‘फेसबुक’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अभद्र का प्रयोग किया था और धमकी दी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ‘फेसबुक’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चितबड़ागांव मंडल के अध्यक्ष मोती चंद्र गुप्त की तहरीर पर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के पलिगरा गांव निवासी संजय भारती के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि संजय भारती ने ‘फेसबुक’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अभद्र का प्रयोग किया था और धमकी दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़