हाथ में बंदूक लिए TMC नेता की फोटो वायरल, विपक्ष हुआ हमलावर

TMC
अंकित सिंह । Dec 7 2021 2:04PM

तस्वीर वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। फिलहाल कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जिस नेता की तस्वीर वायरल हुई है उनका नाम मृणालिनी मंडल मैती है।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसकी वजह से मालदा में राजनीतिक चर्चा जोरों पर है। मालदा जिले की पहली पंक्ति की तृणमूल नेता अपने कार्यालय में एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके हाथ में बंदूक है। इस घटना के आने के साथ ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हो गया है। यह मुद्दा और भी सुर्खियों में इसलिए भी है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी इस समय मालदा में ही हैं। 

तस्वीर वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। फिलहाल कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जिस नेता की तस्वीर वायरल हुई है उनका नाम मृणालिनी मंडल मैती है। इससे पहले भी वह सुर्खियों में रह चुकी हैं। हालांकि, प्रभासाक्षी इस तस्वीर की पुष्टि नहीं कर रहा है। मैती पुरानी मालदा पंचायत समिति की अध्यक्ष होने के साथ-साथ मालदा जिला तृणमूल कांग्रेस की भी अध्यक्ष हैं। हालांकि, मृणालिनी की ओर से यह दावा किया जा रहा है यह तस्वीर काफी पुरानी है।

दूसरी ओर विपक्ष तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। वह पहले भी कई मौकों पर विवादों में रह चुकी हैं। दरअसल, मृणालिनी के पति पर प्रखंड विकास कार्यालय के अंदर एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटने का भी आरोप है। इसी घटना में मृणालिनी के ऊपर पति को बचाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि यह हथियार रखना उनकी संस्कृति है और वह केवल परंपरा का पालन कर रही हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने राज्य के साथ-साथ मालदा को भी बारूद के ढेर पर डाल दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़