Panchkula में ‘पिकअप वैन’ दुर्घटनाग्रस्त, छह बच्चे घायल

road accident
ANI

सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना के दौरान कुछ बच्चों को वाहन से गिरते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, “निजी ‘पिकअप वैन’ में लगभग 15-16 बच्चे सवार थे, जो पास के किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

पंचकूला जिले में एक निजी ‘पिकअप वैन’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को छह बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रत्तेवाली गांव के पास हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वैन की शाफ्ट टूट जाने से उसका पहिया फंस गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना के दौरान कुछ बच्चों को वाहन से गिरते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, “निजी ‘पिकअप वैन’ में लगभग 15-16 बच्चे सवार थे, जो पास के किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। छह बच्चों को चोट लगी। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया और सभी घायलों की हालत स्थिर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़