PM Modi के AI Version ने किया योग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, जानें किया कौन सा आसन

modi yoga
प्रतिरूप फोटो
Social Media
रितिका कमठान । Jun 12 2024 11:52AM

वर्ष 2023 में योग दिवस 21 जून को मनाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूएन मुख्यालय पर जाकर 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग किया था। इस दौरान योग को लेकर दुनिया भर में खास संदेश भी भेजा गया था।

जून के महीने में जल्द ही योग दिवस आने वाला है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है। ये इंटेलिजेंस वर्जन है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी वृक्षासन करते दिख रहे है। इस वीडियो में उन्होंने वृक्षासन के फायदों के बारे में बताया है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि वृक्षासन यानी पेड़ की मुद्रा में किए जाने वाले ये आसन बेहद लाभदायक है। इसके कई फायदे है। ये शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के साथ इसे मजबूती देता है।

बता दें कि वर्ष 2023 में योग दिवस 21 जून को मनाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूएन मुख्यालय पर जाकर 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग किया था। इस दौरान योग को लेकर दुनिया भर में खास संदेश भी भेजा गया था। यूएन मुख्यालय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि योग भारत से दुनिया में प्रसारित हुआ है। मगर ये भारत की कॉपीराइट की चीज नहीं है बल्कि रॉयलटी से फ्री है।

 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि योग किसी भी उम्र के लोग कर सकते है। योग को घर, काम के दौरान या कहीं भी किया जा सकता है। अकेले हो यां ग्रुप में तो भी योग करना आसान है। योग करने से पहले लोगों को ध्यान भी लगाना चाहिए।

ऐसे हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को शुरु करने के बारे में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को सोची थी। उन्होंने इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। ये भारत की अमूल्य देन है। ये मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग करने के जरिए जीवन शैली को बदला जा सकता है। ये चेतना भी पैदा करता है और भला करता है। योग दिवस को अपनाने की दिशा में सकारात्मक रुख के साथ काम होना चाहिए।

इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधान मंत्री मोदी और 84 देशों के गणमान्य व्यक्तियों सहित 35,985 लोगों ने नई दिल्ली में राजपथ पर 35 मिनट के लिए 21 योग आसन किए थे। इसके बाद से हर वर्ष भारत और दुनिया भर के शहरों में इसी तरह के दिन आयोजित किए जाते रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़