PM मोदी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिवस पर दी बधाई

naidu

पीएम मोदी ने कहा कि नायडू जी को उनके जोशीले स्वभाव, बुद्धिमता और चातुर्य के लिए राजनीति के क्षेत्र में सराहा जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘वह राज्यसभा के पदेन सभापित के रूप में भी असाधारण रहे हैं।’’

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 71वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमारे ऊर्जावान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: डॉक्टरों को PM मोदी का सैल्यूट, कहा- मां बच्चे को जन्म देती, चिकित्सक उसका पुनर्जन्म सुनिश्चित करते हैं

उन्होंने कहा कि नायडू जी को उनके जोशीले स्वभाव, बुद्धिमता और चातुर्य के लिए राजनीति के क्षेत्र में सराहा जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘वह राज्यसभा के पदेन सभापित के रूप में भी असाधारण रहे हैं।’’ आंध्र प्रदेश के चावतापालेम में एक जुलाई 1949 को जन्में नायडू 1998 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने के बाद 2017 में वे देश के उपराष्ट्रपति चुने गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़