Flydubai Flight में टली 9/11 जैसी त्रासदी, PM Modi बोले- Captain Smit पर देश को गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई विमान में 9/11 जैसी संभावित त्रासदी टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की सराहना की है। नई दिल्ली में आयोजित यूपीएससी के शताब्दी समारोह में पीएम ने कहा कि घायल होने के बावजूद स्मित ने 174 यात्रियों की जान बचाई। पीएम मोदी ने पायलट के परिवार से भी बात कर उनका हालचाल जाना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हाथापाई में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि कैप्टन की सूझबूझ से 9/11 जैसी संभावित घटना टल गई। को-पायलट द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने और विमान को क्रैश करने की कोशिश के दौरान मच्छार घायल हो गए थे। जानलेवा स्थिति के बावजूद, कैप्टन ने एक बड़ी दुर्घटना को टालने और उड़ान को सुरक्षित उतारने में मदद की।
इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने US को हड़काया तो Donald Trump ने PM Modi को फोन घुमाया!
नई दिल्ली के भारत मंडपम में UPSC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी देश का सीना गर्व से भर देती है। पीएम मोदी ने कहा कि कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मित ने अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया; सचमुच, जैसा कि आज इज़राइल के प्रधानमंत्री ने कहा, एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोक दिया। स्मित के इस कारनामे पर हमें गर्व है।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कैप्टन स्मित के पिता भूपेंद्र, मां गीता और पत्नी सोनल से भी बात की। उन्होंने कहा कि आज मैंने उनके पिता भूपेंद्र, मां गीता और पत्नी सोनल से भी बात की। उनका अभी इलाज चल रहा है। आज पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे मच्छर की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का मान बढ़ाने वाले पायलट को सलाम करें।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने Donald Trump से की फोन पर बात, व्यापार और रक्षा सहयोग की समीक्षा
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने बुधवार को इमरजेंसी सिग्नल भेजे थे और सऊदी अरब के तबुक शहर में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अज़ीज़ एयरपोर्ट की ओर मुड़ने से पहले 34,000 फीट की ऊंचाई से 17,000 फीट से ज़्यादा नीचे तेज़ी से उतरी थी। इस फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पायलट खून से लथपथ, ऑक्सीजन मास्क पहने और विमान की गैली में पीठ के बल लेटा हुआ दिखाई दे रहा है।
अन्य न्यूज़














