Ballia में पुलिस ने दो तस्करों को 22 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया

Ganja in Ballia
प्रतिरूप फोटो
ANI

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर चौराहे पर आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर बिहार जा रही एक बोलेरो को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार की सीमा से सटे जनेश्वर मिश्र सेतु पर एक बोलेरो कार से बिहार ले जाया जा रहा 22 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर चौराहे पर आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर बिहार जा रही एक बोलेरो को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: Corona In Delhi: दिल्ली में हालात चिंताजनक नहीं, केजरीवाल बोले- सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है

तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने वाहन से बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो तस्करों-कमल किशोर पासवान और दुशन कुमार कमकर को 22 किलो 740 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़