राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दीं

President Murmu
ANI

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। मैं कामना करती हूं कि वे अनेक वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करते रहें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। धनखड़ का जन्म 18 मई, 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में हुआ था। उन्होंने 11 अगस्त, 2022 को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। मैं कामना करती हूं कि वे अनेक वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करते रहें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़