राज्यों के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई, की उज्जवल भविष्य की कामना

President Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल के स्थापना दिवस पर बधाई दी।इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिये मेरी शुभकामनाएं।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल के स्थापना दिवस पर सोमवार को लोगों को बधाई दी। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल राज्य के रूप में 1956 में अस्तित्व में आए थे जबकि हरियाणा 1966 और छत्तीसगढ़ 2000 में राज्य बने।

राष्ट्रपति कोंविद ने ट्वीट किया, ‘‘ आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिये मेरी शुभकामनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़