PM Modi पर 'Physical Attack' के दावे को Priyanka Gandhi ने बताया बकवास, बोलीं- यह पूरी तरह से झूठ है

Priyanka Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Feb 5 2026 6:02PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की योजना के आरोपों को 'पूरी तरह झूठ और बकवास' बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोकसभा में बोलने का साहस नहीं होने के कारण अध्यक्ष ओम बिरला के पीछे छिप रहे हैं, जिसके चलते धन्यवाद प्रस्ताव बिना उनके जवाब के ही पारित हो गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर लोकसभा को संबोधित करने का साहस न होने का आरोप लगाया। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कल उनमें सदन में आने का साहस नहीं था क्योंकि तीन महिलाएं सदन के सामने खड़ी थीं। यह कैसी बकवास है? कोई चर्चा नहीं हो रही है क्योंकि सरकार चर्चा नहीं होने देना चाहती।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha में ऐसा क्या होने वाला था? Speaker Om Birla ने क्यों PM Modi को सदन आने से रोका? खुलासे से मचा बवाल

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह पूरी तरह झूठ है। प्रधानमंत्री पर हाथ उठाने या उन्हें चोट पहुंचाने या ऐसी किसी चीज का कोई सवाल ही नहीं है। इसलिए, किसी के लिए भी यह कहना कि ऐसी कोई योजना थी, बिल्कुल गलत है। ऐसी कोई योजना नहीं थी। उनका कहना था कि यदि आप अपने सदस्यों को खड़े होकर बकवास करने की अनुमति देंगे, तो विपक्ष के लोग विरोध करेंगे।’’ प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं और यह सब वह स्पीकर से कहलवा रहे हैं।

उनकी यह टिप्पणी गुरुवार को लोकसभा द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद आई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने महिला सांसदों को ढाल बनाकर निचले सदन में प्रधानमंत्री पर शारीरिक हमला करने की योजना बनाई थी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के संसद में उपस्थित होने और लोकसभा को संबोधित करने के लिए उपलब्ध होने के बावजूद अध्यक्ष ने सदन को स्थगित करने का निर्णय लिया।

आज सुबह, विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी से संसद के निचले सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। इसी बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ध्वनि मत का आग्रह किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में संबोधन के बिना ही प्रस्ताव पारित हो गया। प्रधानमंत्री मोदी से कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देने की अपेक्षा थी, लेकिन विपक्षी सदस्यों द्वारा बार-बार व्यवधान और नारेबाजी के कारण अध्यक्ष ने लोकसभा को स्थगित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Election: Rahul-Kharge की अहम बैठक, Mamata के रुख के बीच Congress की नई रणनीति!

इस बीच, विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी को निचले सदन को संबोधित करने से कथित तौर पर रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के 2020 के चीन गतिरोध पर अप्रकाशित संस्मरण का हवाला दिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़