कुछ लोगों को पाक चले जाने के लिए कहता दिखा SP, प्रियंका ने वीडियो शेयर कर आलोचना की

priyanka-gandhi-tweets-video-of-meerut-sp-city-who-threatens-to-caa-protesters
[email protected] । Dec 28 2019 1:27PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने संस्थाओं में सांप्रदायिकता का जहर इस हद तक घोल दिया है कि अधिकारियों को संविधान की कसम की भी कद्र नहीं रह गई। प्रियंका ने मेरठ का एक कथित वीडियो शेयर किया जिसमें एक पुलिस अफसर कुछ लोगों को पाकिस्तान चले जाने को कहता है।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने संस्थाओं में सांप्रदायिकता का जहर इस हद तक घोल दिया है कि अधिकारियों को संविधान की कसम की भी कद्र नहीं रह गई। प्रियंका ने अपने ट्वीट में मेरठ का एक कथित वीडियो टैग किया जिसमें एक पुलिस अफसर एक समुदाय विशेष के लोगों को पाकिस्तान चले जाने को कहता दिख रहा है। वहीं, उसका साथी पुलिसकर्मी मिनटों में सब कुछ  काला  कर देने की बात कह रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस स्थापना दिवस पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे सोनिया, राहुल और प्रियंका

वीडियो में पुलिस अधिकारी कुछ लोगों की तस्वीर खींचने की बात कहता हुआ धमकी भरे लहजे में अपशब्दों का इस्तेमाल करता सुनाई दे रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा  भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता। जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।” 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पुलिस का राहुल और प्रियंका को रोकना अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण: गहलोत

उन्होंने कहा कि भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की भी कोई कद्र नहीं है। मालूम हो कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में 20 दिसंबर को मेरठ समेत प्रदेश के अनेक जिलों में हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और कई मंचों से इसकी न्यायिक जांच की मांग की जा चुकी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़