विविधता में एकता को प्रोत्साहित करता है अनुवाद: ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि अनुवाद विविधता में एकता को प्रोत्साहित देता है। उन्होंने कहा कि उनकी कई किताबों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस है। 2018 के लिए इसकी थीम ‘अनुवाद : बदलते वक्त में सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन’ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुवाद विविधता में एकता को प्रोत्साहित करता है। मेरी कई किताबों को हिन्दी, अंग्रेजी और ओलचिकी में अनुवाद किया गया है।’’ सेंट जेरोम की स्मृति में हर साल अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस 30 सितंबर को मनाया जाता है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि अनुवाद विविधता में एकता को प्रोत्साहित देता है। उन्होंने कहा कि उनकी कई किताबों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
ममता ने ट्वीट किया, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस है। 2018 के लिए इसकी थीम ‘अनुवाद : बदलते वक्त में सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन’ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुवाद विविधता में एकता को प्रोत्साहित करता है। मेरी कई किताबों को हिन्दी, अंग्रेजी और ओलचिकी में अनुवाद किया गया है।’’ सेंट जेरोम की स्मृति में हर साल अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस 30 सितंबर को मनाया जाता है।
अन्य न्यूज़












