पंजाब बाढ़: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई

Delhi CM
ANI

रेखा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत का पालन करते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री से लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेखा गुप्ता के साथ इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, “राहत सामग्रियों में दवाइयां, मच्छरदानी, तह होने वाली खाटें, खाद्य सामग्री, चादरें आदि शामिल हैं।” रेखा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत का पालन करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़