राहुल गांधी का आरोप- यूपीएससी बना ‘यूनियन प्रचारक संघ कमीशन’

Rahul gandhi
ani twitter

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें यह दावा किया गया है कि यूपीएससी के नए प्रमुख मनोज सोनी का भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ बहुत पुराना संबंध है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बारी-बारी से एक-एक संस्था को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने एक खबर का हवाला भी दिया जिसमें यह दावा किया गया है कि यूपीएससी के नए प्रमुख मनोज सोनी का भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ बहुत पुराना संबंध है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यूनियन प्रचारक संघ कमीशन। भारत संविधान को नष्ट किया जा रहा है, बारी-बारी से, एक-एक संस्था को नष्ट किया जा रहा है।’’ हाल ही में राहुल गांधी ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा था कि संविधान एक हथियार है, लेकिन जब संस्थाओं पर नियंत्रण कर लिया जाए तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़