नये कांग्रेस अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे राहुल और सोनिया

सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक दिन पहले राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अगले कुछ दिनों के भीतर निर्णय हो जाएगा।
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को दिल्ली में हुई जिसका मकसद पार्टी के नए अध्यक्ष का चयन करना है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से निकलने के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह और राहुल गांधी परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे (अगले पार्टी प्रमुख तय करने के लिए) और इसीलिए हम जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रायशुमारी के लिए 5समूह बनाए गए है। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए फिर से सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी।
Sonia Gandhi on leaving from Congress Working Committee meeting: Now consultation(to decide next party chief) is going on and naturally me and Rahul ji cannot be a part of it pic.twitter.com/OcMoztJtuQ
— ANI (@ANI) August 10, 2019
इस बैठक में पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, कई प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य नेता शामिल हुए। सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक दिन पहले राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अगले कुछ दिनों के भीतर निर्णय हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जैसे अटलजी ने इंदिरा को दुर्गा कहा था, वैसे कांग्रेस भी मोदी को शाबाशी दे सकती थी
माना जा रहा है कि आज की सीडब्ल्यूसी की बैठक में नए अध्यक्ष के चयन के लिए किसी पैनल अथवा व्यवस्था पर निर्णय होगा। पार्टी के नये अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है। दरअसल, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से बनी असमंजस की स्थिति और नेतृत्व के संकट को खत्म करने की कोशिश करते हुए कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलायी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी युवा नेता को सौंपने की बात की और फिर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम की पैरवी की। कांग्रेस के कई दूसरे नेता भी अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका के नाम की पैरवी कर चुके हैं।
अन्य न्यूज़












