सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

congress protest
ANI
अंकित सिंह । Jul 26 2022 12:00PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था... BJP के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी पार्टी मुख्यालय के अंदर इंट्री बंद है।

नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंची हैं। सोनिया गांधी से इस पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का सरकार पर हल्ला बोल जारी है। दूसरी ओर कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया। कांग्रेस सांसदों का दावा है कि वह राष्ट्रपति को एक मेमोरेंडम सौपंगे। हालांकि, कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने विजय चौक के पास रोक लिया है। विजय चौक पर राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस सांसद अब धरने पर बैठ गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो कांग्रेस मोदी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें: सत्याग्रह का ड्रामा कर रही कांग्रेस, भाजपा का सवाल- सोनिया और राहुल से क्यों ना हो पूछताछ

दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था... BJP के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी पार्टी मुख्यालय के अंदर इंट्री बंद है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना... क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं। पार्टी महासचिव अजय माकन ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। हम लोगों ने यह तय किया था कि दिल्ली के अंदर राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे और जब तक सोनिया गांधी जी को पूछताछ के बाद वापस नहीं जाना दिया जाएगा, तब तक हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से आज फिर होगी पूछताछ, कांग्रेस का दावा- जारी रहेगा हमारा सत्याग्रह

उधर, कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन में बैठक कर सोनिया से पूछताछ के विरोध से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की। ये सांसद भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। सोनिया मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुईं। ईडी ने इससे पहले ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष से दो घंटे तक पूछताछ की थी। कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे देश में शक्ति प्रदर्शन किया था। पार्टी के कई नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़