'ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?'... राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Aug 18 2022 4:24PM

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली, हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार, गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान! राहुल ने आगे कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलवार रहते है। एक बार फिर से राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के इस ट्वीट को गुजरात के बिल्कीस बानो मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगया कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इसके साथ ही मोदी पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि क्या उन्हें ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती है? अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम

कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली, हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार, गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान!

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, जयराम रमेश ने दी जानकारी

राहुल ने आगे कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी? इससे पहले बुधवार को राहुल ने इसी मामले को लेकर ट्वीट किया था कि 5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है। आपको बतादें कि बिल्कीस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को सोमवार को गोधरा उप-कारागार से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन लोगों की रिहाई की मंजूरी दी थी। 

इसे भी पढ़ें: राहुल बोले- ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं प्रधानमंत्री

मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप व उसकी बच्ची की हत्या के अपराध में सभी अदालतों से सजा पा चुके अपराधियों की भाजपा सरकार द्वारा रिहाई, कैमरे के सामने स्वागत- क्या अन्याय व संवेदनहीनता की पराकाष्ठा नहीं है? नरेंद्र मोदी जी स्त्री का सम्मान केवल भाषणों के लिए? महिलाएं पूछ रही हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़