राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में ली अंतिम सांस

Amar Singh

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने सिंगापुर में अंतिम सांस ली।

नयी दिल्ली। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने सिंगापुर में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शामिल अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किडनी से जुड़ी समस्या के चलते छह महीनों से अमर सिंह का इलाज सिंगापुर में चल रहा था और वह आईसीयू में एडमिट थे। बता दें कि साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट जगत के ‘बाबाभाई ’ हसमुखभाई जोशी का 85 साल की उम्र में हुआ निधन 

बता दें कि बीमार होने के बावजूद अमर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देते थे। निधन से पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर समस्त देशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।

साल 1996 में अमर सिंह के राजनीतिक करियर की शुरुआत राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ हुई थी। 2010 में मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद अमर सिंह राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया था। हालांकि साल 2016 में अमर सिंह की एक बार फिर से समाजवादी पार्टी में एंट्री हुई और वह राज्यसभा में भेजे गए थे।  

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर जताया शोक 

अमर सिंह के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए ट्वीट किया कि वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़