Rekha Gupta ने द्वारका जन औषधि केंद्र के विक्रेता पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

Prabhasakshi Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका के एक सरकारी अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र के विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसका लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन दिया है। यह कदम एक वीडियो सामने आने के बाद उठाया गया है जिसमें केंद्र के कर्मचारी द्वारा मरीजों को दवा देने से इनकार करने की बात सामने आई थी।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोगों को दवा देने से इनकार करने पर द्वारका के एक सरकारी अस्पताल में जन औषधि केंद्र चलाने वाले विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसका लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन दिया। गुप्ता ने अपने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति को यह शिकायत करते हुए देखा जा सकता है कि जन औषधि केंद्र चलाने वाले कर्मचारी मरीजों और तीमारदारों को दवाएं देने से इनकार कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं में ऐसा व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी और विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, फर्श पर पोछा लग रहा है, इसलिए दवा जैसी ज़रूरी चीज़ देने से मना करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह रील मेरे साथ बड़े पैमाने पर साझा की गई और कई लोगों ने मुझे इसमें टैग किया।

वीडियो में वह व्यक्ति कहता है, जाओ और जिससे चाहो उससे शिकायत करो। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सेवा का अधिकार विधेयक के माध्यम से जवाबदेही को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और प्रत्येक नागरिक को वे सभी सेवाएं मिलनी चाहिए जिनके वे हकदार हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़